{"_id":"64184614905c407ed00ee13f","slug":"udhampur-parents-proest-over-child-not-getting-admission-in-the-first-class-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: बच्चे को पहली कक्षा में एडमिशन नहीं मिलने से परेशान अभिभावक, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: बच्चे को पहली कक्षा में एडमिशन नहीं मिलने से परेशान अभिभावक, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Mon, 20 Mar 2023 05:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:10 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी के मुताबिक 6 साल के बच्चे को ही पहली कक्षा में दाखिला मिलेगा, जबकि कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन के दो या तीन महीने ही बकाया रहते हैं छब साल पूरे होने को और ऐसे में उन्हें एक साल का नुकसान झेलना पड़ेगा
विज्ञापन
Udhampur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू एजूकेशन पॉलिसी के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को पहली कक्षा में एडमिशन नहीं मिलने से परेशान अभिभावकों ने सोमवार को उधमपुर शहर के वीनस चौक इलाके में शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने कहा कि शिक्षा विभाग न्यू एजूकेशन पॉलिसी के नाम पर उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सरकार को इसको लेकर कुछ विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा कि जब पांच वर्ष की अधिक आयु के बच्चों की पहली कक्षा में एडमिशन के लिए सरकारी व निजी स्कूलों में जा रहे हैं तो स्कूलों में इन बच्चों की एडमिशन नहीं की जा रही है और फिर निराश होकर घरों को लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई अभिभावक बच्चों की एडमिशन के लिए स्कूलों में पहुंचे तो एडमिशन नहीं मिलने से परेशान होकर सभी ने मिलकर वीनस चौक इलाके में सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सुषमा देवी, अंशु देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चों की उम्र पांच वर्ष और महीने की है और तीन महीने के बाद छह वर्ष पूरे हो जाएंगे। लेकिन स्कूलों में उनकी एडमिशन नहीं की जा रही है। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि सरकार की तरफ से तैयार न्यू एजूकेशन पालिसी के तहत वह केवल छह वर्ष से या फिर उससे अधिक आयु के बच्चों को ही पहली कक्षा में एडमिशन दे सकते हैं। एक अप्रैल 2023 तक चाहे किसी के बच्चे की उम्र पांच वर्ष और 11 महीने की क्यूं न हो उसको पहली कक्षा में एडमिशन नहीं दी जा सकती है। छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को केवल यूकेजी कक्षा में ही एडमिशन मिल सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Tulip Garden in Kashmir: पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 15 लाख से ज्यादा फूल मोह रहे मन
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: रामबन में पहाड़ी से गिरा मलबा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, जानें अगले 24 कैसा रहेगा मौसम