फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur leopard news: After seven days in Chenani udhampur leopard again picked up little child

आदमखोर हुआ तेंदुआ: चिनैनी में सात दिन बाद तेंदुए ने फिर उठाई बच्ची, शोर मचने पर छोड़ कर भागा

Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी/उधमुपर
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी/उधमुपर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

तेंदुआ बच्ची को उठाकर ले जा रहा था। यह देख मां चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों को पीछे आता देख तेंदुआ कुछ दूर जाकर बच्ची काे छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
udhampur leopard news: After seven days in Chenani udhampur leopard again picked up little child
तेंदूए के हमले से घायल बच्ची को उपचार के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला उधमपुर के चिनैनी कस्बे के लद्दा गांव में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले चार साल की बच्ची को शिकार बनाने के ठीक एक सप्ताह बाद आदमखोर तेंदुए ने शनिवार को एक दो साल की एक और बच्ची को घर के आंगन से उठा लिया। 

विज्ञापन


हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत भरी नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछले सप्ताह विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था परंतु अब तक आदमखोर जानवर पकड़ से बाहर है। सरकार को इसे मारने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची मनीषा की दादी ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे बच्ची मां के साथ आंगन में बैठी थी। इसी दौरान तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। यह देख मां चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों को पीछे आता देख तेंदुआ कुछ दूर जाकर बच्ची काे छोड़कर भाग निकला। बच्ची को चिनैनी सीएचसी में उपचार दिया गया है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्ची को पीठ, सिर और बाजू में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद भी नहीं जागा प्रशासन, तेंदुए को मारने की गुहार

पंचायत लद्दा के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में तेंदुए का यह दूसरा हमला है। ग्रामीण दहशत में हैं। बावजूद इसके प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। बीते शनिवार को चार साल की बच्ची को तेंदुए ने शिकार बनाया था। वन्य जीव विभाग ने टीम भेजकर पिंजरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तेंदुए को मारने की गुहार लगाई थी। लेकिन दूसरी घटना होने के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मांग की कि तेंदुए को मारने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed