फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur in men's category in wrestling, PG department JU winner in women's category.

Jammu News: कुश्ती में पुरुष वर्ग में उधमपुर, महिला वर्ग में पीजी डिपार्टमेंट जेयू विजेता

विज्ञापन
Udhampur in men's category in wrestling, PG department JU winner in women's category.
जेयू के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिम्नेजियम हॉल में हुई अंतर-कॉलेजिएट कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय(जेयू) के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जिम्नेजियम हॉल में अंतर-कॉलेजिएट कुश्ती (पुरुष और महिला) में पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर ने 17 प्वाइंट से प्रतियोगिता जीती। वहीं, महिला वर्ग में पीजी डिपार्टमेंट जेयू ने 25 प्वाइंट से प्रतियोगिता अपने नाम की।
57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष में जीडीसी कठुआ के मोहम्मद सलीम ने स्वर्ण, जीडीसी उधमपुर के जसवीर ने रजत और जीडीसी जिंद्राह के रोहित कुमार और विंकुल ने कांस्य पद जीते। इसी तरह 61 किलोग्राम भार में जीडीसी कठुआ के दीन मोहम्मद ने स्वर्ण, जीडीसी उधमपुर के रजक ने रजत, जीडीसी जिंद्राह के लाल सिंह ने कांस्य, जबकि जीडीसी अखनूर के लवली शर्मा ने कांस्य पदक जीते। 65 किलोग्राम भार में जीडीसी बिलावर के नितिन ने स्वर्ण, जीडीसी अखनूर के सचिन ने रजत, जीडीसी रियासी के बीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

70 किलोग्राम भार में जीडीसी उधमपुर के विशाल ने स्वर्ण, जीडीसी डोडा के नरिंद्र सिंह ने रजत और जीडीसी विजयपुर के पारुल ने कांस्य पदक जीता। 74 किलोग्राम भार में पीजी डिपार्टमेंट जेयू के सिद्धार्थ ने स्वर्ण, योगेश ने रजत और जीडीसी डोडा के हर्ष ने कांस्य पदक जीता। 86 किलोग्राम भार में जीडीसी अखनूर के कमलप्रीत ने स्वर्ण, जीडीसी डोडा के अदनन ने रजत और जीडीसी कठुआ के लेहन ने कांस्य पदक जीता। 97 किलोग्राम भार में पीजी डिपार्टमेंट जेयू के रविंद्र ने स्वर्ण, जीडीसी उधमपुर के अतल शर्मा ने सिल्वर, जबकि 125 किलोग्राम भार में जीडीसी आरएस पुरा के आदित्या ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भारमें जीडीसी कठुआ की पल्लवी ने स्वर्ण, जीडीसी रामनगर की मेरी ने रजत, जीडीसी अखनूर की मानसी और प्रीति ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोग्राम भार में जीडीसी खौड़ की पूजा देवी ने स्वर्ण, जीडीसी खौड़ की मानवी ने रजत और कठुआ की जिम्मो ने कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम भार में जीडीसी अखनूर की तमन्ना ने स्वर्ण, आरती भानू ने रजत और सोनाली ने कांस्य पदक जीता।
57 किलोग्राम भार जीडीसी अखनूर की स्मृति ने स्वर्ण, जीडीसी कठुआ की वैशाली ने रजत, 62 किलोग्राम भार में पीजी डिपार्टमेंट जेयू की मुस्कान राजपूत ने स्वर्ण और जीडीसी अखनूर की अंजनी ने रजत पदक जीता। 98 किलोग्राम में जीडीसी खौड़ की स्मृति ने रजत, 76 किलोग्राम में पीजी डिपार्टमेंट कुसुम ने स्वर्ण, जीडीसी अखनूर की जानवी ने रजत और जीडीसी खौड़ की अदितिका ने कांस्य पदक जीता।

मैचों का संचालन जय भारत, कमल शर्मा, कुसुम रानी, अदिति सिंह चिब ने किया। इंटर कॉलेजिएट कुश्ती (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में किया गया। इसमें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed