फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur double murder case

डबल मर्डर केस: पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल

Tue, 30 Jun 2015 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
udhampur double murder case
पंचैरी तहसील की बदोता पंचायत में पिता-पुत्र की हत्या मामले को सुलझा लेने का दावा पुलिस भले ही कर रही है, लेकिन स्थानीय लोग इस खुलासे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इतनी जल्द मामले को सुलझा लेना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। बहरहाल, इस डबल मर्डर केस में हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से 12 को पुलिस ने रिहा कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 जून को पंचैरी की बदोता पंचायत में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने जमीनी विवाद को ध्यान में रखकर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए 14 लोगों ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी। फिर रविवार को एसएसपी ने मामले का खुलासा कर बताया कि पिता-पुत्र की हत्या जमीनी विवाद के चलते काका राम व खेम राज ने ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सोमवार को पंचैरी और मौंगरी तहसील में लोगों को इसका पता चला तो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा है। लोगों का कहना है कि मृतक के परिवार वालों का कहना है कि पिता-पुत्र करीब एक लाख रुपये लेकर आए थे।


जबकि पुलिस की जांच में किसी राशि का जिक्र तक नहीं किया गया है। इसी तरह से कई ऐसे पहलू हैं, जिसके बारे में पुलिस ने कोई जिक्र तक नहीं किया है।
वहीं सोमवार को पुलिस हिरासत से रिहा किए 12 लोग जब अपने घर पहुंचे तो ग्रामीणों ने इनके साथ बातचीत की। जिसके बाद पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed