फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur: Dil Maange More short film festival inaugurated in Northern Command

उधमपुर: उत्तरी कमान में ‘दिल मांगे मोर’ शार्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभांरभ

Mon, 14 Nov 2022 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 02:35 PM IST
सार

उत्तरी कमान की ओर से पहला ‘दिल मांगे मोर’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हुई। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं के सशक्तीकरण के लिए इनोवेशन इंडिया के सहयोग से भारतीय सेना की उत्तरी कमान की यह एक पहल है।

विज्ञापन
Udhampur: Dil Maange More short film festival inaugurated in Northern Command
Udhampur - फोटो : सेना

विस्तार

उधमुपर में रविवार को भारतीय सेना की उत्तरी कमान की ओर से पहला ‘दिल मांगे मोर’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं ने हिस्सा लिया। महीने भर चलने वाले अपनी तरह के इस पहले मेगा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का कैप्टन राहुल बाली ने संचालन किया। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं के सशक्तीकरण के लिए इनोवेशन इंडिया के सहयोग से भारतीय सेना की उत्तरी कमान की यह एक पहल है, जो जम्मू-कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
विज्ञापन


फेस्टिवल में फिल्म निर्माता राहुल मित्रा, इम्तियाज अली, उमेश शुक्ला और राहत काजमी ने अभिनेताओं सारा खान और तारिक खान के साथ हिस्सा लिया। इसके साथ ही इंटरएक्टिव वर्कशॉप और मास्टर क्लास का आयोजन भी किया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 1500 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग लिया और पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं की प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाने के लिए भारतीय सेना की इस शानदार पहल की आधिकारिक घोषणा करने के लिए उधमपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। मेजर जनरल एसएस पाटिल, जीओसी, 71 सब एरिया, उधमपुर के साथ फेस्टिवल के संचालक कैप्टन राहुल बाली, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, राहुल मित्रा, उमेश शुक्ला और राहत काजमी ने फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। 

Udhampur: Dil Maange More short film festival inaugurated in Northern Command
Udhampur - फोटो : सेना

‘दिल मांगे मोर’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के स्वतंत्र, प्रतिभाशाली और समझदार फिल्म निर्माताओं को समर्पित है, जो लघु फिल्मों के माध्यम से दुनिया को फिल्म बनाने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तरसते हैं। प्रतिभागियों को दिए गए विषयों पर 5 से 15 मिनट की अवधि की लघु फिल्म बनाने और 10 दिसंबर तक अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन जमा करनी होगी। महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 16 दिसंबर 2022 को उधमपुर में आयोजित किया जाएगा। 

मेजर जनरल एसएस पाटिल ने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयास में दृढ़ है और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को उनकी वृद्धि और विकास के लिए हरसंभव सहायता दे रही है। ‘दिल मांगे मोर’ शार्ट फिल्म फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण यह है कि नकद पुरस्कार और मेरिट सर्टिफिकेट के अलावा लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, राहुल मित्रा और उमेश शुक्ला फिल्म बनाने की बारीकियां सिखाएंगे। विजेता फिल्मों को दुनिया भर में कैप्टन राहुल बाली की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जाएगा।

फेस्टिवल के आयोजक कैप्टन राहुल बाली ने कहा कि ‘दिल मांगे मोर’ फेस्टिवल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को सशक्त बनाना और दूसरों के अनुकरण के लिए सफलता की कहानियां बनाना है। हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिभाशाली युवाओं को दुनिया से परिचित कराने के लिए तत्पर हैं और उनके समग्र विकास के लिए बहुत सारी सहक्रियाएं विकसित करना चाहते हैं। यह उत्सव भारतीय सेना की एक शानदार पहल है और निसंदेह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed