फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur death case, directive to destroy syrup of Cold Best PC brand

उधमपुर बच्चों की मौत का मामला, इस दवा को फौरन नष्ट करने का निर्देश जारी

Fri, 06 Mar 2020 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Mar 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Udhampur death case, directive to destroy syrup of Cold Best PC brand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रामनगर में बच्चों की मौत मामले में प्रतिबंधित दवाई के स्टाक को तत्काल खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार और बीएमओ की अध्यक्षता में टीम ने मेडिकल स्टोर जांचे। टीम ने प्रतिबंधित दवा कोल्ड बेस्ट सिरप की उपलब्धता को लेकर छानबीन की। लेकिन किसी भी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाई का स्टाक नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोल्ड बेस्ट पीसी ब्रांड की सिरप को रामनगर में हुई बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार माना गया है। इसे पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन अब स्टाक को पूरी तरह से खत्म करने की कवायद चल रही है। 
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों से इस दवाई को लेकर पूछताछ की। दवाईयों की जांच के अलावा उनके चालान और बिलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की। टीम सदस्यों ने कहा कि रामनगर में हुई बच्चों की मौत के लिए कोल्ड बेस्ट-पीसी सिरप को जिम्मेदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिर क्यों महीने भर से बंद है यह मेडिकल स्टोर

इस दवा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि रामनगर सहित अन्य स्थानों पर इसकी ब्रिकी न हो पाए। अगर किसी भी मेडिकल स्टोर पर इसका स्टाक है तो उसे फौरन नष्ट कर दिया जाए। इस संबंध में तहसील स्तर पर अधिकारियों को मेडिकल व केमिस्ट शॉप की जांच के निर्देश दिए हैं।

एक मेडिकल स्टोर दो माह से बंद
प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर में एक मेडिकल स्टोर को बंद पाया। इस पर जब लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मेडिकल स्टोर पिछले दो माह से बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed