{"_id":"66ba8b6f9a0f52c5c70b1a84","slug":"udhampur-culturel-puja-jammu-news-c-202-1-udh1007-114145-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सावन माह के चौथे सोमवार पर भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सावन माह के चौथे सोमवार पर भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
Tue, 13 Aug 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
अलसुबह से ही लगी रहीं भक्तों की कतारें, जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी मन्नतें
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सावन माह के चौथे सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। देविका परिसर में बने प्राचीन आप शंभू शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर क्षेत्र ओम नम: शिवाय और मेला भोला हैं भंडारी... आदि जयकारों और भजनों से गूंजते रहे।
मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के साथ लगते प्राचीन आपशंभू मंदिर नैनसू में भी भक्तों का तांता लगा रहा है। श्रद्धालु कल्पना ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के साथ ही देविका नदी बहती है। मान्यता है कि इस मंदिर में हर मनोकामना पूरी होती है।
मंदिर के पुजारी शाम लाल गोस्वामी ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है। देविका नदी यहां पर लुप्त हो कर जंद्राह में निकली है। इसके बाद पुरमंडल और फिर उतरबहनी में निकली है। जहां पर देविका और बिरमा नदी का संगम होता है वहां से देविका लुप्त हो जाती है।
विज्ञापन
सावन माह के चौथे सोमवार के चलते श्रद्धालुओं का सुबह साढ़े तीन बजे से ही मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था।