फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur chenani national highway jam for hours due to some vehicles technical failure

उधमपुर-चिनैनी राष्ट्रीय राजमार्ग का चप्पा-चप्पा जाम, सुबह से दोपहर तक रेंगते रहे वाहन

Wed, 23 Oct 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
udhampur chenani national highway jam for hours due to some vehicles technical failure
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
उधमपुर-चिनैनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ वाहनों के खराब होने व दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रखे जाने के कारण मंगलवार को सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते रहे, जिसके कारण वाहन चालकों, यात्रियों के साथ शहरवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब तीन बजे जाम खुलने पर वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से कश्मीर के बीच वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ रखी थी। वहीं उधमपुर से चिनैनी के बीच करीब चार वाहन खराब हो गए थे और राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों के निकलने के लिए जगह बहुत कम रह गई थी। हजारों की संख्या में जब राजमार्ग पर वाहन पहुंचे तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे जाम का असर उधमपुर में भी देखने को मिला। शहर के जखैनी चौक, भारत नगर संगूर, रठियान, धार रोड पर सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। कुछ समय के बाद इसका असर शहर के बीच भी नजर आने लगा, जब पुराने राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन जाम इतना ज्यादा था कि जल्द खुलवाना पुलिस के लिए आसान नहीं था। वहीं जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्री परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए और जाम के खुलने का इंतजार करने लगे। उधमपुर से लेकर चिनैनी तक राजमार्ग पर केवल वाहनों की लंबी कतारें थीं। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। 

बसों से उतरकर यात्री पैदल ही चले
उधमपुर की तरफ आ रहे यात्री मजबूर होकर वाहनों से उतर गए और पैदल ही शहर की तरफ चल पड़े। वहीं पुलिस राजमार्ग पर खराब पड़े वाहनों को ठीक करवा कर हटाने का प्रयास करती रही। शहर के अंदर जाम को खुलवाने में पुलिस को दोपहर के करीब एक बज गए। जाम खुलने पर वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया, वहीं कुछ वाहन जम्मू की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed