फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Accident: Vehicle of Amarnath pilgrims overturned eight pilgrims including driver injured

Udhampur Accident: अमरनाथ यात्रियों का वाहन पलटा, चालक समेत आठ श्रद्धालु घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

Sun, 02 Jul 2023 08:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाल नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

सभी घायलों को तत्काल पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से नजदीक के प्राथमिक उपचार केंद्र  पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Udhampur Accident: Vehicle of Amarnath pilgrims overturned eight pilgrims including driver injured
Udhampur Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के टिकरी के मांड इलाके में रविवार को अमरनाथ यात्रियों का वाहन (टवेरा जेके 02 डी 2472) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन रविवार को जम्मू से निकला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी घायलों को तत्काल पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से नजदीक के प्राथमिक उपचार केंद्र (सब सेंटर टिकरी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। सात घायल उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के निवासी हैं। उनकी पहचान सरिता देवी (28), कविता सैनी (41), सुनीता गुप्ता (50), मदन लाल सैनी (45), सुशील गुप्ता (59), शिवाली देवी (45) और अक्षय कुमार (43) के रूप में हुई है। इसके अलावा गाड़ी चला रहा वाहन चालक औवेस अहमद निवासी काजीगुंड श्रीनगर भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही उक्त टवेरा गाड़ी जैसे ही टिकरी, उधमपुर के मांड इलाके में पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह राजमार्ग के किनारे जा टकराई। इसके बाद किनारे बनी नाली में फंसकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन गाड़ी में सवार सात यात्रियों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा हाईवे पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के साथ स्थानीय लोग भी सहायता के लिए दौड़ पड़े। सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर पास के प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed