{"_id":"5dd24b3d8ebc3e54e60cf435","slug":"two-youth-missing-in-kishtwar-talk-of-joining-terrorist-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में दो युवक लापता, आतंकी संगठन में शामिल होने की चर्चा से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में दो युवक लापता, आतंकी संगठन में शामिल होने की चर्चा से मचा हड़कंप
Mon, 18 Nov 2019 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दच्छन तहसील के दो युवकों के लापता होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के आतंकी संगठन में शामिल होने की आशंका के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके अलावा पूरे मामले में खुफिया एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 13 नवंबर से सोंदर गांव से दो युवक घर से लापता हो गए। तलाश करने के बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
इसके बाद इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है दोनों आतंकी संगठन में शामिल हो गए हैं।