फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two vehicles collided and fell into a ditch in Kargil five people died

कारगिल में पांच लोगों की दर्दनाक मौत: दो वाहन टकराकर खाई में गिरे, दो स्थानीय; तीन की नहीं हुई पहचान

Tue, 14 Jan 2025 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2025 11:09 PM IST
सार

सूचना मिलते ही बचाव लद्दाख पुलिस और सेना के जवान पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Two vehicles collided and fell into a ditch in Kargil five people died
कारगिल में पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल-द्रास मार्ग पर मंगलवार को आमने-सामने टक्कर के बाद दो वाहन गहरी खाई में गिर गए। हादसे में पांच लोगों की मौत और दो गंभीर घायल हो गए। हादसा 12:30 बजे शिलिकचाय बाइपास पर हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग कारगिल से द्रास की ओर जा रहे थे। शिलिकचाय बाइपास पर स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक टिपर के साथ टकरा गई। इससे बेकाबू हुए दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बचाव लद्दाख पुलिस और सेना के जवान पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन मृतकों की पहचान मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी स्टाकपा, लियाकत अली पुत्र एके रजा निवासी चोस्कोर, मोहम्मद इब्राहिम पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी बडगाम के रूप में हुई है। मरने वालों में दो लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

लद्दाख हिल काउंसिल कारगिल के अध्यक्ष व सीईसी डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed