{"_id":"5c0be3b5bdec2241c6365fd8","slug":"two-terrorists-arrested-in-srinagar-with-ak-47-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बटमालू इलाके में एक मकान में छापा मारकर सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। हालांकि, इन आतंकियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आतंकियों की पहचान तुफैल नियाज और नईम अहमद के तौर पर हुई है। इसी मकान में अगस्त महीने में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी परवेज अहमद शहीद हो गया था। चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आतंकी मौके से भाग निकले थे। आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि यह मकान आतंकियों का हाइडआउट था।
विज्ञापन