{"_id":"c369248fd2b6fbe41412327ede9a27c5","slug":"two-teachers-promoted-on-fake-degrees-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली डिग्री से प्रमोशन पाने वाले दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली डिग्री से प्रमोशन पाने वाले दो शिक्षक निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशक जम्मू ने डोडा जिले के दो मास्टर ग्रेड शिक्षकों को जाली बीएड की डिग्री के जरिये प्रमोशन हासिल के आरोप में निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही दोनों ही शिक्षकों को शिक्षा निदेशक जम्मू के कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक जम्मू से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिरदोस हुसैन और अन्य कई लोगों ने विजिलेंस आर्गेनाइजेशन जम्मू में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2003 में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भारथ में तैनात मास्टर ग्रेड शिक्षक मोहम्मद असलम और 2000 में गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बन डोडा में तैनात फारूक इकबाल ने जाली बीएड की डिग्री लेकर टीचर से मास्टर ग्रेड की प्रमोशन हासिल की है।
विज्ञापन
विजिलेंस आर्गेनाइजेशन जम्मू ने इसकी जांच को शिक्षा निदेशक जम्मू के पास स्थानांतरित कर दिया। शिक्षा निदेशक जम्मू ने इसकी जांच के आदेश चीफ एजूकेशन अफसर डोडा को दिए। चीफ एजूकेशन अफसर ने मामले की जांच में पाया कि दोनों ही शिक्षकों ने जाली डिग्रियों का इस्तेमाल करके प्रमोशन हासिल की है।
विज्ञापन
जब इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने सोमवार को मोहम्मद असलम और फारूक इकबाल के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।