{"_id":"5cf93eadbdec220754348802","slug":"two-special-police-officer-spos-have-not-yet-reported-back-to-lines-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सर्विस राइफल लेकर दो एसपीओ फरार, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सर्विस राइफल लेकर दो एसपीओ फरार, तलाशी अभियान जारी
Thu, 06 Jun 2019 10:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सर्विस राइफल लेकर दो एसपीओ बुधवार की देर रात फरार हो गए। लापता एसपीओ की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
दोनों एसपीओ जिला पुलिस लाइन पुलवामा में तैनात थे। वे अपनी सर्विस राइफल समेत लापता हैं। सूत्रों के अनुसार इनकी पहचान तुजन पुलवामा के शब्बीर अहमद और उठमुला शोपियां के सलमान अहमद के तौर पर हुई है। वीरवार को दोनों एसपीओ के लापता होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
सभी संभावित स्थानों पर उन्हें तलाशने के लिए अभियान चलाया गया। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई पुलिसकर्मी हथियार लेकर फरार हो गए और आतंकी संगठन का दामन थाम लिया।