{"_id":"5e1f4d298ebc3e4b092ba4c3","slug":"two-people-dies-in-jammu-while-making-tower-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: टावर लाइन बिछा रहे युवक की मलबे में दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: टावर लाइन बिछा रहे युवक की मलबे में दबने से मौत
Wed, 15 Jan 2020 11:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो टावर की लाइन बिछाने के कार्य में लगे जम्मू निवासी युवक की भूस्खलन के कारण दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस थाना भरमौर की टीम ने लोगों की मदद से युवक को मलबे से निकाला। भरमौर अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत करार दे दिया। शव को अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
मुस्ताक अहमद पुत्र मनीर हुसैन गांव वाचन तहसील मंडी जिला पुंछ; जम्मू बुधवार को लूणा के पास हरछी घाट के समीप जियो टावर की लाइन बिछाने में अन्य मजदूरों के साथ लगा था। अचानक भूस्खलन होने से उस पर मलबा और पत्थर आ गिरे। इससे वह दब गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत भरमौर थाना में सूचना दी। भरमौर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को निकाला। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन