{"_id":"fd4834dd4b34f265e2ac0fab27825f3e","slug":"two-new-cases-found-of-dengue-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और पीड़ित मिले
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पारा गिरने के बावजूद डेंगू के मामलों का आना जारी है। कठुआ में वीरवार को दो नए डेंगू के पाजिटिव मामले आने के साथ जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 128 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार तापमान और गिरने पर ही डेंगू से राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस भी सक्रिय हो जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार डेंगू के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला अस्पतालों को सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। नए मामलों में एक पुरुष और एक महिला पीड़ित है।
विज्ञापन
अब तक जिला कठुआ से दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा सांबा, जम्मू, उधमपुर, राजोरी, डोडा, रामबन आदि इलाके भी प्रभावित हुए हैं।
हालांकि, पिछले कुछ सालों की तुलना में डेंगू के पाजिटिव मामलों का आंकड़ा इस बार कम रहा है। जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लैब में दर्जनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल लगाए गए हैं। इसी तरह जिला स्तर पर कठुआ और सांबा में भी सैंपलों के टेस्ट किए जा रहे हैं।