सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर मे आई भीषण बाढ़ का फायदा सीमापर के आंतकवादी उठाने से नहीं चूक रहे है। सेना ने मंगलवार रात को कश्मीर के मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है।
सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर बाढ़ के कारण कई जगहों पर फेंसिंग टूट गई है, जिसका फायदा आतंकवादी उठाने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार रात को सीमा पर गश्त कर रही सीमा सुरक्षाबल की टुकड़ी ने इन आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नामाक कर दिया।
इन आतंकवादियों के पास से दो एके47 समेत काफी हथियार बरामद हुए है। रियासत में आई भीषण आपदा के बाद से आतंकवादी कई बार घुसपैठ की कोशिश कर चुके है।
पाक ने भारतीय चौकी पर दागे गोले
पाक ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकी पर गोले दागे। नौशेरा ब्रिगेड के तहत आने वाली सात आसाम बटालियन की राजा पीपी पोस्ट पर पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह 9:50 बजे से 10:05 बजे तक आरएमजी के गोले दागे।
भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान अक्सर नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतें करता रहता है, जिससे नियंत्रण रेखा के किनारे बसे गांवों के लोगों में हमेशा दहशत बनी रहती है।
इसके पहले भी पाक ने भारतीय चौकियों और गांवों पर गोले दागे थे, जिसमें कई ग्रामीण मारे कई जख्मी हुए। कई परिवार तो दहशत के चलते घर छोड़कर चले गए थे और उन्हें स्कूलों में रात गुजारनी पड़ी थी।