{"_id":"5da41e788ebc3e93b0397aea","slug":"two-militants-arrested-in-naranag-area-of-ganderbal-district-belong-to-let-militant-outfit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सुरक्षबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सुरक्षबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
Mon, 14 Oct 2019 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के नारानाग इलाके से सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है वो अन्य आतंकवादियों के लिए गाइड का काम करते थे। इसके साथ ही वह नारनाग इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच और पूछताछ से पता चलता है कि वे दोनों जम्मू के राजौरी जिले के हैं और आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन