फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two killed in kashmir by terrorist

कश्मीर हिंसा: कुलगाम में आतंकियों ने की पुलिसकर्मी समेत दो की हत्या

Fri, 12 Aug 2016 10:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
two killed in kashmir by terrorist
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर हिंसा हुई। देर शाम कुलगाम जिले के चनचूर गांव में आतंकियों ने गोलियां बरसाकर एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों को मार डाला। कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़कर बाहर निकले थे और आपस में बातें कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आतंकियों ने भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इस बीच, पूरी घाटी में पथराव की तीन दर्जन से अधिक घटनाएं हुईं। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए। जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को घाटी के कुछ और इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों के अलावा अनंतनाग शहर में पहले से ही कर्फ्यू जारी है।
विज्ञापन


अलगाववादियों के ईदगाह चलो आह्वान के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। कई प्रमुख मस्जिदों में नमाज नहीं हो सकी। शुक्रवार को बांदीपोरा में हिंसक प्रदर्शन हुआ। वीरवार रात से ही घाटी भर में सिर्फ बीएसएनएल की ही मोबाइल सेवाएं चल रहीं हैं। निजी मोबाइल कंपनियों की सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। मोबाइल इंटरनेट भी लगातार बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर सुरक्षा बलों पर पथराव

two killed in kashmir by terrorist
श्रीनगर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के मलूरा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसमें एसएचओ, इंस्पेक्टर सहित 10 लोग घायल हो गए। मागाम में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इसमें 15 लोग घायल हो गए।

अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामुला, सोपोर, कुपवाड़ा तथा बांदीपोरा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। यहां लोगों ने पुलिस तथा सुरक्षा बलों के वाहनों पर पथराव किया। इसमें कई सुरक्षा बलों के जवान घायल हो गए। गांदरबल के अरहामा में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया। इसमें छह लोग घायल हो गए।

डोरू टंगमर्ग में पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने में दो लोग घायल हो गए। अनंतनाग के उतरसू में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में जुमे की नमाज खत्म होने के तुरंत बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

युवाओं ने रेंजर खान इलाके में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों पर पथराव किया। हाजिन इलाके में भी पत्थरबाजी की घटना हुई। जामिया मस्जिद से नौपोरा तक जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए।

प्रमुख मस्ज‌‌िदों में नहीं पढ़ने दी गई नमाज

two killed in kashmir by terrorist
व‌िधायक रशीद को धरने से हटाती पुल‌िस - फोटो : PTI
अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए पूरे श्रीनगर जिले में शुक्रवार को कर्फ्यू लागू कर दिया गया। शोपियां, बारामुला, अवंतिपोरा तथा पांपोर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया। गांदरबल, बडगाम, चाडूरा, मागाम, कुंजर, टंगमर्ग तथा पट्टन में भी एहतियातन कर्फ्यू लगाया गया।

श्रीनगर के नौहट्टा स्थित मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया गया था। इसके चलते पांचवें शुक्रवार को भी जामिया मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जा सकी।

प्रेस कालोनी में 72 घंटे के  धरने पर बैठे अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और विधायक इंजीनियर रशीद को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान रशीद समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed