फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two kashmir youth captured by army, they are going to trained in pok

आतंक की ट्रेनिंग लेने जा रहे थे, सेना के हत्थ्ो चढ़े

Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर Updated Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
two kashmir youth captured by army, they are going to trained in pok

सेना ने हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए पीओके स्थित आतंकी शिविरों में जाने की कोशिश करते दो युवकों को पकड़ा है। इन दोनों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


दोनों को शनिवार को बारामुला जिले के जंगल से पकड़ा गया। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वे हथियारों का प्रशिक्षण लेने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) जा रहे थे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुजफ्फर अहमद मल्ला (24) और सज्जाद भट (23) कुलगाम जिले के खुड़वानी इलाके के बटपुरा गांव के रहने वाले हैं।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ युवाओं के हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए एलओसी पार जाने की फिराक में होने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद से ही इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। सेना की 17 जम्मू-कश्मीर लाइट इंफ्रेंट्री के जवानों ने गश्त के दौरान इन दो युवकों को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed