{"_id":"5f5aee4bdd0aee5ad17c3241","slug":"two-jaish-e-mohammed-terrorists-arrested-with-ak-47-rifle-and-other-arms-recovered-in-kupwara-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जेएम के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जेएम के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
Fri, 11 Sep 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Sep 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
terrorists
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक कार से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के ड्रगुल्ला इलाके में एक कार में यात्रा कर रहे जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
उनके कब्जे से गोला-बारूद, दो हथगोले, 7 लाख रुपये की नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबल और पुलिस मिलकर आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं।
इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सुरक्षाबलों ने चतलूरा इलाके में चार किलो की आईईडी बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट की थी।

Two Jaish-e-Mohammed (JeM) terrorists, travelling in a car, were arrested and an AK-47 rifle with ammunition, two grenades, cash of Rs 7 lakhs & other warlike stores recovered from their possession in Drugmulla area of Kupwara district last night: Indian Army
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 11, 2020
इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सुरक्षाबलों ने चतलूरा इलाके में चार किलो की आईईडी बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट की थी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को डिफ्यूज किया। इससे पहले भी बारामुला में दो दिन पहले आईईडी बरामद की गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 32 आरआर की रोड ओपनिंग पार्टी ने इलाके में हाईवे के किनारे एक थैले से आईईडी बरामद की। सुरक्षाबलों ने फौरन बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी।
दस्ते ने मौके पर पहुंच कर इसे डफ्यूज किया। आईईडी मिलने के बाद आस-पास के इलाकों में नागरिक आवागमन को रोक दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि बरामद आईईडी करीब 4 किलो की थी और अगर इससे किसी कानवाई या गश्ती दल को निशाना बनाया जाता तो काफी नुकसान होता।
आईईडी का ड्रोन वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी विनाशकारी हो सकती थी।