फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two infiltrators caught on Poonch LoC, suspected of doing Reiki after attack on military vehicle in Bhataduriy

जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी पर दो घुसपैठिए पकड़े, भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हमले के बाद रेकी करने का शक

Sat, 29 Apr 2023 10:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 10:17 PM IST
सार

सीमापार से आए दोनों ने जैसे ही तारबंदी पार की उन्हें सेना की पांच जैकलाई रेजीमेंट के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Two infiltrators caught on Poonch LoC, suspected of doing Reiki after attack on military vehicle in Bhataduriy
आतंकी हमले के पुंछ के जंगलों में चलाया गया तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां में 20 अप्रैल को सैन्य वाहन पर हमले के नौ दिन बाद शनिवार को एलओसी पर गुलपुर सेक्टर में दो घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। दोनों बाप बेटे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के पोलास गांव निवासी सरदार अब्दुल हमीद (65) और उसके बेटे अब्बास (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों बाप बेटे 

दोनों ने तारबंदी पार कर जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो वहां तैनात सेना की पांच जैकलाई रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ने किसी मकसद से घुसपैठ की है या फिर वे भूलकर इस पार चले आए हैं।

विज्ञापन

हथगोले के साथ आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस के अधिकारी के अनुसार हंदवाड़ा पुलिस और सेना (15आरआर) की एक संयुक्त पार्टी ने गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा, जो भागने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि पुलिस और सेना की संयुक्त पार्टी ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक हथगोला व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान खुर्शीद अहमद भट निवासी अमरगढ़ ट्रठपोरा के रूप में हुई है।


 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक आतंकी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed