फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two helpers of terrorists arrested in Awantipora, 383 rounds of AK-47, ammunition and other items also recovered

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, एके-47 के 383 कारतूस और गोला बारूद बरामद

Sun, 28 Nov 2021 09:43 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 09:43 AM IST
सार

अवंतीपोरा में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Two helpers of terrorists arrested in Awantipora, 383 rounds of AK-47, ammunition and other items also recovered
भारतीय सेना(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अवंतीपोरा में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 130 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान शनिवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुजम्मिल अयूब भट पुत्र मोहम्मद अयूब भट और सुहेल मंजूर मोहंद पुत्र मंजूर अहमद मोहंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों शाहाबाद खारपोरा बाला लालगाम (अवंतीपोरा) के निवासी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एके-47 के 383 कारतूस सहित गोला-बारूद बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपी एचएम कमांडरों के संपर्क में थे और हथियार व गोला-बारूद एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में सक्रिय थे। इसके अलावा आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आश्रय और अन्य रसद सहायता भी आतंकियों को पहुंचाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed