{"_id":"5fcdeb00c64fbf3bbc33f699","slug":"two-girls-from-pok-who-had-inadvertently-crossed-into-indian-side-repatriated-to-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी दोनों लड़कियों को वापस भेजा गया पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी दोनों लड़कियों को वापस भेजा गया पाकिस्तान
Mon, 07 Dec 2020 02:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजाने में रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके से बॉर्डर पार कर भारतीय सीमाक्षेत्र में घुसने वाली दोनों पाकिस्तानी लड़कियों को आज चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से स्वदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि रविवार को सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली पीओके की इन दोनों लड़कियों को पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद दोनों से कड़ी पूछताछ की गई।Jammu and Kashmir: Two girls from PoK who had inadvertently crossed into the Indian side in Poonch yesterday have been repatriated from Chakan Da Bagh crossing point today. pic.twitter.com/MVO10DW8eW
— ANI (@ANI) December 7, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश कर लिया था।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता और सोमवार को उन्हें वापस भेज दिया गया।