{"_id":"6421fef46080a7d5f001ebc9","slug":"two-fire-incident-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-78494-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गिफ्ट हाउस जलकर राख, गन हाउस जलने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गिफ्ट हाउस जलकर राख, गन हाउस जलने से बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शार्ट सर्किट से शहर में दो दुकानों में आग लग गई। इनमें से तालाब तिल्लो में गिफ्ट हाउस पूरी तरह जल गया, जबकि रेलवे स्टेशन पर स्थित गन हाउस में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो बी एन जनरल अस्पताल के सामने सरीन गिफ्ट हाउस में सोमवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगने के वक्त दुकान बंद थी। दुकान के भीतर से अचानक धुआं निकलता देख पास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचित किया। उसी समय गिफ्ट हाउस मालिक संजय सरीन भी मौके पर पहुंचे। इतने में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग बुझने से पहले इसमें रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें गिफ्ट आइटम के अलावा कुछ किराना और खाने पीने का सामान था। बता दें कि उक्त दुकान के साथ दो अन्य दुकानें और पिछली तरफ एक घर भी था। जिसमें धुआं फैल गया, लेकिन आग पहुंचने से पहले काबू पा लिया गया। दुकानदार का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।
उधर, रेलवे स्टेशन स्थित एक गन हाउस में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे आग लग गई। छत की सीलिंग में आग लगी। हालांकि आग के फैलने से पहले ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया। यह गन हाउस अमरनाथ भागर्व का है। उन्होंने बताया कि आग ज्यादा नहीं फैली और इससे कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि दुकान में बंदूकों के अलावा कारतूस आदि थे। यदि आग ज्यादा फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।