फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two engineers died in landslides in Kishtwar

किश्तवाड़ में भूस्खलन से दो इंजीनियरों की मौत, पुलिस और सेना की टीम ने पांच को बचाया

Sat, 23 Feb 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Two engineers died in landslides in Kishtwar
dead body - फोटो : File Photo

रियासत में मौसम साफ होने के बावजूद आफत कम नहीं हुई है। जिला किश्तवाड़ के 1000 मेगावाट पकलदुल पावर प्रोजेक्ट पर कार्यरत जेपी कंपनी के दो इंजीनियरों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के चडवान क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आए पांच लोगों को पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू आपरेशन के बाद बचा लिया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार चौथे दिन चार घंटे खुलने के बाद दोपहर को फिर बंद हो गया। 

विज्ञापन


रामबन के मारोग क्षेत्र में पस्सी के राजमार्ग पर आ जाने से दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। यहां कई हिस्सों में लगातार हो रहा भूस्खलन हाईवे के लिए चुनौती बना हुआ है। हाईवे को क्लीयर करने के दौरान पहाड़ों से गिर रहे पत्थर दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 25 से 27 फरवरी को दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इससे पूर्व मारोग में सुबह 3.30 भूस्खलन से हाईवे बंद हो गया था। सुबह आठ बजे पस्सियां हटाने के बाद रामबन और चंद्रकोट में फंसे वाहनों को निकाला गया। लेकिन सुबह 9.30 पहाड़ से फिर पत्थरों का गिरना शुरू हो गया, जिसके बाद वाहनों को निकाला जाता रहा। मगर दोपहर 1 बजे दोबारा पस्सी आ जाने से हाईवे बंद हो गया। 
विज्ञापन


राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सभी जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है। जम्मू संभाग के भी अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री लुढ़क कर 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू और कठुआ के थे दोनों इंजीनियर
भूस्खलन की चपेट में आने वाले इंजीनियरों की पहचान सीनियर मेकेनिकल इंजीनियर गुरमीत सिंह निवासी जम्मू और इंजीनियर विजय गुप्ता निवासी कठुआ के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम दोनों किश्तवाड़ कसबे से 45 किमी. दूर इखाला दच्छन क्षेत्र में दोनों सड़क मार्ग से जा रहे थे। जिला अस्पताल किश्तवाड़ में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

स्थान    न्यूनतम तापमान 
लेह      माइनस 15.4
गुलमर्ग   माइनस 6.6
पहलगाम  माइनस 3.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed