{"_id":"67158ed82960d363310b5ca4","slug":"two-drug-peddler-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-103974-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घगवाल से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 260 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घगवाल से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 260 ग्राम हेरोइन बरामद
Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा-कठुआ पुराने बार्डर मार्ग पर नाका लगाकर की वाहनों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस चौकी राजपुरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सांबा कठुआ पुराने बार्डर मार्ग पर मार्ग पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस जवानों ने एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। मगर वाहन चालक ने वाहन की गति तेज कर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने नाका पॉइंट से कुछ मीटर दूर वाहन को रोक लिया।
वाहन की जांच के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान भाग हुसैन निवासी माही चक जिला कठुआ और मुराद अली निवासी मथरा चक जिला कठुआ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना घगवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब से लाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बेचा जा रहा नशा
पंजाब से नशे की खेप लाकर सांबा जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। स्थानीय युवाओं को साथ जोड़कर नशा तस्कर गांवों में नशे के आदी युवाओं को नशा बेच रहे हैं। यही कारण है कि जिले में नशे की ओवरडोज से आधा दर्जन युवाओं की मौत हो चुकी है। गत छह माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से पुलिस ने 600 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था।