फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two died in a road accident in Samba

Jammu Accident: सांबा में सड़क हादसे में दो की मौत, मरने वालों में एक हिमाचल का दूसरा यूपी का रहने वाला

Sun, 20 Apr 2025 10:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के नीचे बुरी तरह से फंस गई। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Two died in a road accident in Samba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांबा के सैन्य क्षेत्र से सटे बूचड़ी इलाके में रविवार सुबह 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बंटू डोगरा निवासी हिमाचल प्रदेश व शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी बिलावर कठुआ के रूप हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, तीनों युवक कार नंबर जेके 02 बीके 2963 में सवार थे, जो एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे कि अचानक सांबा के सैन्य क्षेत्र के साथ सटे बुचरी इलाके में इनकी कार एक खड़े गैस टैंकर से टकराई गई, जिसके चलते दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के नीचे बुरी तरह से फंस गई। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने घायल युवक को सांबा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के शवों को सांबा के जिला अस्पताल के शव गृह पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed