फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two CRPF men lost their lives in incident at their camp located in middle of Dal lake in Srinagar

श्रीनगरः डल झील स्थित कैंप में भिड़े सीआरपीएफ के दो जवान, गोली लगने से दोनों की गई जान

Tue, 24 Mar 2020 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Two CRPF men lost their lives in incident at their camp located in middle of Dal lake in Srinagar
सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : @crpf_srinagar

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के डल झील इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप में दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में सीआरपीएफ के दोनों जवानों को गोली लगी, और दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य जवान उनकी ओर दौड़े। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना डल झील स्थित सीआरपीएफ के वाटर विंग के अंदर करीब चार बजे हुई। बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले जवानों की शिनाख्त कांस्टेबल सिजू और कांस्टेबल जाला विजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस बीच, सीआरपीएफ के प्रवक्ता, पंकज सिंह ने इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed