फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Cars Collided, Family Members of DSP injured

Jammu News: दो कारों की टक्कर में डीएसपी व इंस्पेक्टर का परिवार घायल

विज्ञापन
Two Cars Collided, Family Members of DSP injured
-पांच वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों को आई चोटें, उपचार के बाद अस्पताल ने दे दी छुट्टी
विज्ञापन

- रिहाड़ी चौकी की पुलिस ने केस दर्ज किया, हादसे को अंजाम देने वाली कार पूर्व सैनिक की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के अंबफला चौक पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में क्राइम ब्रांच के डीएसपी चंचल सिंह और इंस्पेक्टर का परिवार शामिल है। गनीमत रही कि किसी को अधिक चोट नहीं लगी। डीएसपी की पत्नी को थोड़ी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं रिहाड़ी चौकी की पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घायलों में शामिल इंस्पेक्टर रोहित भगत, उनकी पत्नी सोनिया भगत, पांच वर्ष का बेटा सुकांश, डीएसपी चंचल सिंह की पत्नी रेखा और बेटी नामिका एक ही कार में सवार थे। सभी लोग रूप नगर में रहते हैं। सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह लोग विवेकानंद अस्पताल के पास पहुंचे। तभी नगरोटा की तरफ से आई एक कार के चालक ने मोड़ काटते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पूर्व सैनिक जो दोमाना क्षेत्र का रहने वाला है, उसकी कार की टक्कर से हादसा हुआ। पूर्व सैनिक बड़ी ब्रह्मणा में एक निजी अस्पताल में काम करता है। हादसे के बाद घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया। चंचल सिंह की पत्नी रेखा को थोड़ी अधिक चोट आई है, अन्य को मामूली। उपचार के बाद सभी लोगाें को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed