फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two burried alive in house collapse in sunderbani area of Rajouri jammu kashmir

सो रहे लोगों पर मौत बनकर गिरा मकान, दो की गई जान, दर्दनाक हादसे से सिहर उठा इलाका

Sun, 19 Apr 2020 12:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Two burried alive in house collapse in sunderbani area of Rajouri jammu kashmir
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के सुंदरबनी में चन्नी पंचायत में शनिवार देर रात एक कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान कमरे में सो रहे दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में चन्नी पंचायत निवासी मोहम्मद हुसैन का कच्चा मकान बीती रात को करीब एक बजे ध्वस्त हो गया। इस दौरान कमरे में सो रहा उसका बेटा मोहम्मद परवेज (30 वर्ष ) और उसका साला मंजूर हुसैन पुत्र आलमदीन निवासी बनवारी कालाकोट (28 वर्ष ) चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोने व चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से दोनों को सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed