फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two brothers fight with Leopard

तेंदुए पर भारी पड़ी दो भाइयों की बहादुरी

Mon, 09 Feb 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two brothers fight with Leopard

दो भाइयों की बहादुरी तेंदुए पर उस समय भारी पड़ गई, जब खेतों में भेड़-बकरियां चराने के दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने तेंदुए को माकूल जवाब देते हुए जंगली जानवर को भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस हमले में दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


खेतों में मवेशियों को चराने गए दो सगे भाइयों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल, जम्मू में भर्ती कराया गया है। एक के शरीर और चेहरे पर गहरे घाव हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल मकबूल और मोहम्मद रमजान रियासी के माहौर के रहने वाले हैं। हादसा सोमवार सुबह हुआ।
विज्ञापन


मकबूल ने बताया कि दोनों भाई खेत में मवेशियों को चरा रहे थे। अचानक से तेंदुआ आ धमका और भेड़-बकरियों पर हमला बोल दिया। भेड़-बकरियों को बचाने के लिए उसका भाई बीच में आया, तो तेंदुए ने उसके भाई मोहम्मद रमजान पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने उसकी बाजू को मुंह में डाल लिया और खींच कर ले जाने लगा। वह रमजान को बचाने गया तो उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर तेंदुए को भगाया और पत्थरों से हमला किया, तब जाकर वह वहां से भागा।


हमले के दौरान दोनों ने शोर मचाया तो कुछ और लोग भी इकट्ठे हुए। दोनों को पहले माहौर के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया गया। दोनों का जीएमसी में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed