{"_id":"61bf68f12f00f05ed01bd0b0","slug":"two-arrested-including-army-porter-from-rajori-who-spy-for-pakistan-used-to-send-terrorist-masters-sitting-in-pakistan-video-of-military-installations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस: राजोरी से सेना के पोर्टर समेत दो गिरफ्तार, आतंकी आकाओं को भेजते थे सैन्य प्रतिष्ठानों की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी जासूस: राजोरी से सेना के पोर्टर समेत दो गिरफ्तार, आतंकी आकाओं को भेजते थे सैन्य प्रतिष्ठानों की वीडियो
Sun, 19 Dec 2021 10:49 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:49 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजोरी जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सेना का पोर्टर तथा दूसरा उसका रिश्तेदार है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर सेना के एक पोर्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति पोर्टर का रिश्तेदार है। ये लोग सैन्य प्रतिष्ठानों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं को भेजने में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन दोनों के साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को 16 दिसंबर को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र किला दरहाल में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक जासूसी गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को सेना के पोर्टर नजीर हुसैन निवासी किला दरहाल नौशेरा और मोहम्मद मुख्तार निवासी लाम नौशेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पोर्टर ने मोबाइल पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के हेडक्वार्टर के अंदर एक वीडियो क्लिप शूट कर अपने साथी की मदद से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों को भेजा है।
विज्ञापन