फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two army man martyr in pakistan firing at loc

पाक ने फिर की गोलीबारी, सेना के दो जवान शहीद

Tue, 03 Nov 2015 10:04 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
two army man martyr in pakistan firing at loc

एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों की पहचान टीए (टेरिटोरियल आर्मी) के तारीक और वसीम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दोनों शहीद जवान 36 आरआर के साथ अटैच थे। पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में आड़ में घुसपैठ होने की आशंका के चलते सेना की 13 और 3 सिख रेजिमेंट की ओर से एलओसी से सटे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा सोमवार दोपहर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना की पोस्टों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 घंटे तक की गई फायरिंग

two army man martyr in pakistan firing at loc

पाकिस्तान की ओर से दोपहर 12 बजे स्नाइपर समेत हल्के हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान द्वारा करीब 2 घंटे तक फायरिंग की गई। इसका भारतीय सैनिकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

फिलहाल इस घटना के बाद गुरेज सेक्टर में सेना को अलर्ट कर दिया गया है। कई जगहों पर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं। ज्ञात हो कि पिछले महीने आईबी पर पाक की ओर से सीमावर्ती सांबा और कठुआ जिलों में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया था।

इसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। कई मवेशी की भी मौत हुई थी। लगातार गोलाबारी के बाद पाक के आग्रह पर आरएस पुरा सेक्टर के आक्ट्राय पोस्ट के पास बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में शांति बनाए रखने पर सहमति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed