फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Turisum news

Jammu News: जेके टूरिज्म को मिला बेस्ट पिलग्रिमेज एंड रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन अवॉर्ड

विज्ञापन
Turisum news
बेस्ट पिलग्रिमेज एंड रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन अवॉर्ड के साथ जेएंडके टूरिज्म विभाग के अ​धिकार - फोटो : Archive
जम्मू। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर मुंबई 2026 में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग को बेस्ट पिलग्रिमेज एंड रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्र शासित प्रदेश को धार्मिक एवं तीर्थ पर्यटन के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया। समापन समारोह में निदेशक पर्यटन जम्मू डॉ. विकास गुप्ता ने पर्यटन विभाग के प्रतिनिधिमंडल के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर पर्यटन के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. आशीष चंद्र वर्मा ने भी पवेलियन का दौरा कर विभिन्न टूरिज्म स्टॉल्स का जायजा लिया। जेके पवेलियन में कटरा, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, पटनीटॉप और भद्रवाह जैसे प्रसिद्ध स्थलों के साथ-साथ गुरेज, पंचैरी, बनी और बंगस वैली जैसे ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को प्रदर्शित किया गया था। तीन दिवसीय इस मेले के माध्यम से विभाग ने राज्य में धार्मिक, साहसिक, हेरिटेज और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा दिया। स्थानीय पर्यटन हितधारकों ने इस राष्ट्रीय मंच के लिए जेएंडके सरकार का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed