फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tulsi poojan in pagagwal

Jammu News: रंगों से सजाई तुलसी, पूजा कर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि

विज्ञापन
Tulsi poojan in pagagwal
महिलाओं ने व्रत रख घरों और मंदिरों में की तुलसी पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमा क्षेत्र में वीरवार को तुलसी विवाह पर्व की धूम रही। तुलसी विवाह के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने तुलसी की पूजा की। महिलाओं ने व्रत रखा और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा की।

सुबह से ही महिलाएं तुलसी पूजा की तैयारियों में जुटी थीं। शाम को तुलसी को रंगों से सजाने के साथ लाल चुुनरी, कलीरा, गन्ना व ज्योत जला कर सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने तुलसी पर शृंगार सामग्री भी चढ़ाई। मंदिरों व घरों में तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाम को तुलसी आरती व पूजन किया गया। महिलाओं ने निराहार रह कर तुलसी का व्रत रखा। पंडित शुभम शर्मा ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु रूपी शालिग्राम का विवाह तुलसी माता के साथ करवाया जाता है। मान्यता है कि भगवान ने देवताओं की जीत के लिए राक्षस कुल की एक पतिव्रता स्त्री और उनकी भक्त वृंदा की पूजा को भंग किया था। इससे वृंदा के पति जालंधर का विनाश हो सका। तब नाराज वृंदा ने भगवान विष्णु को शिला बनने का श्राप देकर खुद आत्मदाह कर लिया था। वृंदा की राख से तुलसी पैदा हुई, और भगवान ने श्राप से मुक्त होने के लिए तुलसी से विवाह किया। तभी से देव उठनी एकादशी व्रत प्रारंभ हुआ और घरों व मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed