फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tributes paid to Dr. Shyama Prasad Mukherjee at 1900 places in J&K

जम्मू कश्मीर: 1900 स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 24 Jun 2021 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Jun 2021 04:47 PM IST
सार

कश्मीर में 37 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का दावा भाजपा ने किया है। वहीं जम्मू ग्रामीण जिले में 255, कठुआ में 322, रियासी में 280, बसोहली में 165, रामबन में 125, नौशेरा में 120, जम्मू पश्चिम में 45, अखनूर में 150, जम्मू में 100, डोडा में 70, सांबा में 80, आरएस पुरा में 55, किश्तवाड़ में 18, पुंछ में पांच व कश्मीर विस्थापित जिला की तरफ से पांच बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Tributes paid to Dr. Shyama Prasad Mukherjee at 1900 places in J&K
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को प्रदेश भाजपा ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में 1900 स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन कर महान राष्ट्रभक्त के देश व जम्मू कश्मीर के लिए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह व पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया की मौजूदगी में मुखजी चौक कठुआ में मुख्य कार्यक्रम में 40 फीट के तिरंगे झंडे को ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर रैना ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जम्मू कश्मीर के अलग झंडे और अलग संविधान के अलावा यहां पर अलग प्रधानमंत्री होने से पीड़ा पहुंची थी। उन्होंने जम्मू कश्मीर में परमिट सिस्टम के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और अपनी जीवन का बलिदान भी जम्मू कश्मीर में दिया। अनुच्छेद 370 के खात्मे के साथ डॉ. मुखर्जी का सपना पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल, सचिव रेखा महाजन ने कई पार्टी नेताओं व काउंसलरों की मौजूदगी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से 11, भाजयुमो की तरफ से 28, ओबीसी मोर्चा की तरफ से 24, किसान मोर्चा की तरफ से 30, एसटी मोर्चा की तरफ से आठ स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने 80 गरीब परिवारों में राशन भी वितरित किया। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के महासचिव विबोध गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से 23 जून से छह जुलाई तक पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed