{"_id":"696aaec4e431c15dcc0604b3","slug":"tributes-martyrs-samba-news-c-289-1-sjam1009-110495-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलूरा में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित \nकर बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलूरा में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर बलिदानियों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा तहसील के पलूरा गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को अखंड ज्योति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें डॉ. रितिका गुप्ता ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। सरकारी विभागों ने कई जागरूकता स्टाॅल लगाए हैं।
यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं की ओर से बीते सात वर्षों से करवाया जा रहा है। विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल, डीसी आयुषी सूदन, डीडीसी सदस्य आशा रानी, एसडीएम केएस बाली, तहसीलदार कर्ण जीत सिंह भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि एक माह तक प्रज्ज्वलित होने वाली वाली यह अखंड ज्योति समाज में एक एकता और देशप्रेम का संदेश देती है। इससे देश की खातिर बलिदान हुए वीरों को याद किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्कूली छात्रों को भी ऐसे कार्यक्रम में लाकर उन्हें बलिदानियों के बारे में जागरूक करें। आयोजक जयदेव सिंह, गंधर्व सिंह ने कहा कि अखंड ज्योति 14 फरवरी तक प्रज्ज्वलित रहेगी। हर दिन कार्यक्रम करवाए जाएंगे। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक गंगाधर महाराज कथा का आयोजन करेंगे।