फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute to 26/11 martyer

Jammu News: मोमबत्तियां जलाकर 26-11 हमले के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
tribute to 26/11 martyer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फ्रीडम फाइटर्स मेमोरियल एसोसिएशन ने 26 नवंबर, 2008 के मुंबई हमले के शहीदों को याद करने के लिए सुभाष चंद्र पार्क महेशपुरा चौक में कार्यक्रम करवाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव महाजन ने कहा कि समारोह में उन पुलिस अधिकारियों को भी नमन किया जिन्होंने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए प्राण न्यौछावर किए थे। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अधिकारी बाला साहिब बोन्सले, अशोक कामटे, हिम्मत करकरे, हवलदार तुक्का राम और विजय सालसकर वीरगति को प्राप्त हुए थे।

महाजन ने पाकिस्तान की भूमिका की कड़ी निंदा की जो आतंकवादियों को पोषण देने और दुनिया भर में आतंकवादियों को फैलाने के लिए जिम्मेदार है। सदस्यों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ बहादुरी से लड़ने के लिए भारतीय सेना, सुरक्षा कर्मियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रशंसा की। राजौरी में आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए बहादुरी से लड़ने वालों और प्राणों की आहुति देने पर पांच सैन्य अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महासचिव करनैल चंद, उपाध्यक्ष प्रीतम शर्मा, सलाहकार रविंद्र मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed