फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute

बलिदान दिवस पर मेजर सोमनाथ शर्मा को किया याद

विज्ञापन
tribute
दोमाना। देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर बुधवार को ग्रामीण सिविल सोसिवटी और बाबा कैलख देव प्रबंधक कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सोसाइटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना के हमले से कश्मीर को बचाते हुए बलिदान दिया था। इसलिए उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। पार्षद कुलदीप सिंह चिब से कहा कि अनुच्छेत 370 और 35ए खत्म होने से प्रदेश का पूर्ण रूप से विलय हुआ है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान मास्टर रामपाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। विहिप के जिला मंत्री प्रभाकर खजूरिया ने कहा कि कश्मीर ऋषि मुनियों की धरती है और इसका अखंड भारत में वर्णन है। कार्यक्रम में डॉ. वरुण पाधा, सुनील दत्त राका, साहिल सेठ, कमल शर्मा, रजत केसर, अरुणांशु सेठ, केवल कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र सेठ, जगदीश राज, रोहित वर्मा, वीर सिंह, तोता राम, लकी सूदन, रजत सूदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed