फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribal community people did not get their rights, Lt Governor inaugurated Tribal Pride Day week

जम्मू-कश्मीर: जनजातीय समुदाय के लोगों को उनके हक नहीं मिले, उपराज्यपाल बोले- मोदी सरकार समुदाय के साथ हर तरह का भेदभाव करेगी खत्म

Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

जम्मू में जनजाति गौरव दिवस सप्ताह का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में जनजातीय समुदाय के लोगों का योगदान और कुर्बानी का जो हक मिलना था, वो नहीं मिल सका है। मोदी सरकार समुदाय के लोगों के साथ हर तरह का भेदभाव खत्म करेगी। 
 

विज्ञापन
Tribal community people did not get their rights, Lt Governor inaugurated Tribal Pride Day week
जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक चेहरा साथ-साथ रहा जो मिला नहीं, किसने जलाई बस्तियां बाजार क्यों लुटे, मैं चांद पर गया था मुझे कुछ पता नहीं। बशीर बद्र के शेर इन पंक्तियों के माध्यम से उपराज्यपाल ने जनजातीय समुदाय के लोगों के मामलों को उठाया। वह कला केंद्र जम्मू में जनजातीय विभाग की ओर से आयोजित जनजाति गौरव दिवस सप्ताह के उद्घाटन मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने उक्त शेर का हवाला देकर कहा कि ठीक ऐसी ही हालत देश और प्रदेश के जनजातीय समुदाय के लोगों की रही है। देश की स्वतंत्रता में इन लोगों के योगदान और कुर्बानी का जो हक मिलना था, वो नहीं मिल सका है, लेकिन मोदी सरकार समुदाय के लोगों के साथ हर तरह का भेदभाव खत्म करेगी।

विज्ञापन


जनजातीय समुदाय की जीवनी, उनकी संस्कृति के बारे में बताया 
इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, बेशक यह अभी पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में इसका नतीजा सबको देखने को मिलेगा। सोमवार को स्वतंत्रता सैनानी जनजातीय समुदाय के डॉ. बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कला केंद्र जम्मू में जनजातीय विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक प्रदर्शनी भी लगाई है, जिसमें जनजातीय समुदाय की जीवनी, उनकी संस्कृति, खान-पान, पहनावे, रहने आदि के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

 

सरकार ने समुदाय के लोगों को आरक्षण दिया

अगले एक हफ्ते तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसके तहत कई तरह की गतिविधियां और कार्यक्रम चलेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया।  उपराज्यपाल ने कहा कि समुदाय के लोगों के विकास, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार ने समुदाय के लोगों को आरक्षण दिया है। आने वाले समय में उन्हें राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा आदि में आरक्षण और बराबर का हक मिलेगा। इस मौके पर जनजातीय विभाग के आयुक्त सचिव डॉ. शाहिद इकबाल ने विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


200 जनजातीय गांवों में खुलेंगे स्मार्ट स्कूल
अगले एक महीने तक प्रदेश में 200 जनजातीय गांवों में 40 करोड़ की लागत से स्मार्ट स्कूल खुलेंगे। आठ जगहों पर ट्रांजिट कैंप बनेगा। इसमें प्रत्येक में 150 लोग रुक सकेंगे। यहां लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा होगी। अतिरिक्त टैंट की व्यवस्था होगी। मवेशियों को रखने के लिए भी व्यवस्था होगी। पुंछ और जम्मू में जनजातीय संग्रहालय और रिसर्च सेंटर 2022 तक तैयार हो जाएगा। 350 गांव जनजाति समुदाय के ऐसे चुने गए हैं, जहां पर 22 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed