फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Trial of Doppler radar started in Banihal of Jammu division

Weather Forecast: जम्मू संभाग के बनिहाल में डॉप्लर रडार का ट्रायल शुरू, मौसम की सटीक मिल सकेगी जानकारी

Sun, 21 Aug 2022 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 04:29 PM IST
सार

यह रडार उधमपुर की तरफ से बटोत, पटनीटॉप और कश्मीर की तरफ से अमरनाथ गुफा, सोनामर्ग सहित अन्य जिलों के मौसम का पूर्वानुमान बताएगा। यह प्रणाली दो से तीन घंटे पूर्व मौसम की स्टीक जानकारी देने में सक्षम है।
 

विज्ञापन
Trial of Doppler radar started in Banihal of Jammu division
डॉप्लर रडार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर और जम्मू के बाद बनिहाल में अत्याधुनिक डॉप्लर रडार सिस्टम को ट्रायल स्तर पर शुरू किया गया है। बनिहाल के इस पहाड़ी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न होने से फिलहाल रडार को अगले दो हफ्ते तक जेनरेटर पर चलाया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद हैदराबाद आधारित आस्ट्रा कंपनी रडार प्रणाली को मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर को सौंपेगी।

विज्ञापन


यह रडार उधमपुर की तरफ से बटोत, पटनीटॉप और कश्मीर की तरफ से अमरनाथ गुफा, सोनामर्ग सहित अन्य जिलों के मौसम का पूर्वानुमान बताएगा। यह प्रणाली दो से तीन घंटे पूर्व मौसम की स्टीक जानकारी देने में सक्षम है। इससे मौसम आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यह रडार प्रणाली अमरनाथ यात्रा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हर साल यात्रा के दौरान खासतौर पर यात्रा ट्रैक पर होने वाली मौसम आपदा की पूर्व जानकारी नहीं मिल पाती है। इस प्रणाली से पवित्र गुफा और आसपास के ट्रैक क्षेत्र में भारी बारिश, आंधी, बाढ़, बादल फटने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दो से तीन घंटे पूर्व मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बन तालाब जम्मू स्थित रडार सिस्टम से जम्मू संभाग के दस जिलों को कवर किया जा रहा है। श्रीनगर रडार सिस्टम से कश्मीर के जिले कवर किए जा रहे हैं। 

अमरनाथ यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी : निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार बनिहाल में अत्याधुनिक डॉप्लर रडार सिस्टम से विशेषतौर पर अमरनाथ यात्रियों को मौसम संबंधी पूर्व महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। इससे वे अपनी यात्रा और सुगम बना सकेंगे। इसके अलावा कश्मीर और जम्मू संभाग के कई जिलों में मौसम की पूर्व जानकारी मिलेगी। फिलहाल रडार सिस्टम को ट्रायल स्तर पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed