आधी रात को भूकंप से डोल उठी कश्मीर घाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
रविवार को आधी रात जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। श्रीनगर, जम्मू, डोडा सहित लगभग सभी शहरों में रात लगभग 11:50 अचानक धरती डोलने लगी।
इसके चलते लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। एक महीने के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटकों से पूरी रियासत थर्रा उठी। हालांकि, प्रारंभिक सूचनाओं में किसी प्रकार के जान माल की नुकसान की खबर नहीं है।
जम्मू में गांधी नगर, नानक नगर, रेशम घर कालोनी सहित पुराने शहर में लोग ठंड के बाद भी परिवार सहित घर से बाहर निकल आए। वे फोन से अपने परिचितों का कुशलक्षेम पूछते रहे। जो लोग सोने की वजह से घरों से बाहर निकल नहीं पाए थे उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर जगाया।
मैदान की ओर भागते दिखे लोग
लगभग बदहवास की स्थिति में लोग खुले मैदान की ओर भागते दिखे। हालांकि, रात होने की वजह से बहुत लोगों को पता नहीं चल सका, लेकिन जो भी घरों से बाहर निकले वे और लोगों को भी जगाते रहे।
दहशत का आलम यह था कि कुछ घंटे बाद तक भी वे घरों में लौटने से डर रहे थे। दोबारा झटके आने का खतरा उन्हें सता रहा था।
ज्ञात हो कि गत 26 अक्टूबर को आए भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई थी तथा भारी नुकसान हुआ था। श्रीनगर में कई पुलों में दरार आ गई थी। कई मकानों को नुकसान भी पहुंचा था।