{"_id":"1eec3c4f4c946466da3a3c2f6fdff718","slug":"tremors-felt-in-jammu-kashmir-late-last-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.5 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा जम्मू कश्मीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.5 तीव्रता के भूकंप से हिल उठा जम्मू कश्मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी में सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र पीओके और हिन्दूकुश के पहाड़ों में बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नही की गई है। सुबह 3.40 बजे आए 5.5 तीव्रता के इस भूकंप ने लोगों को डरा दिया। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए।
इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिला। भूकंप का सबसे ज्यादा असर पुंछ, उरी सेक्टर, किश्तवाड़ में देखने को मिला।
भूकंप में फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।
गौरतलब है कि 8 अक्टूबर 2005 में आए भूकंप में जम्मू-कश्मीर और पीओके में कुल मिलाकर 40,000 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन