फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

गांव प्रेमा चक्क में कृषि विज्ञान केंन्द्र की और पौधे लगवा लोगो को जागरूक किया

विज्ञापन
tree plantation
आरएस पुरा। गांव प्रेमा चक में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पौधे लगवाए जाने के साथ किसानों को किट्स का वितरण कर जागरूक किया। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक एक्सटेंशन स्कॉस्ट डॉ. एसके गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को हरा-भरा व स्वच्छ रखना है। वातावरण को संरक्षित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ लोगों को अधिक पौधे लगाए जाने के लिए जागरूक करना मुख्य मकसद बताया। किसानों से अपील की कि वे खेत की मेड़ों व खाली स्थानों पर पौध अवश्य लगाएं। साथ ही प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी, इससे कम लागत में गुणवत्ता परख उत्पाद व आय प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाएं दुनिया बचाएं अपना कर्तव्य निभाएं। वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो और बेहतर वातावरण बन सके। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान किसानों को किट्स का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. पुनीत चौधरी, डॉ. शीतल वडियाल, डॉ. प्रेम कुमार, नथा राम, जगदीश राज, कैलाशो देवी, सुभाष चंद्र सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed