{"_id":"620e958b4f368f11f805e6b0","slug":"tree-cutting-reasi-news-jmu2540382129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमगढ़ किले के जंगलों से काटे गए खैर के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमगढ़ किले के जंगलों से काटे गए खैर के पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। भीमगढ़ किले के घोषित जंगली क्षेत्र रख्ख से खैर के पेड़ों को अवैध तरीके से काट दिया गया है। यह स्थान वन विभाग के जिला कार्यालय से पांच सौ मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। फिर भी अवैध कटाव की जानकारी अधिकारियों को नहीं हुई।
भीमगढ़ किला का क्षेत्र नगर परिषद के वार्ड 4 और वार्ड 13 के अधीन आता है। विभाग ने इस क्षेत्र को पर्यावरण के लिहाज से रख्ख घोषित किया है। लेकिन, लकड़ी तस्करों ने विभाग की आंखों में धूल झोंक कर वहां लगे प्रतिबंधित खैर के पेड़ काट दिए। साथ ही कई अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। पेड़ों को काटे जाने के निशान जंगल में साफ दिखाई देते हैं। पेड़ों के हरे तने देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला ताजा है। खैर के पेड़ों को काटने पर सरकार ने रोक लगाई है। अनुमति के बाद ही पेड़ों को काटा जा सकता है।
वीरवार को सामने आए मामले के बाद विभाग और लकड़ी तस्करों की मिलीभगत होने की बात सामने आ रही है। इस संदर्भ में जिला वन अधिकारी ज्योत्सना सरकार ने कहा कि सिर्फ निजी जमीनों से सैर के पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाती है। वन क्षेत्र से खैर या अन्य किसी प्रकार का पेड़ काटना गैरकानूनी है। भीमगढ़ किला के रख्ख क्षेत्र से पेड़ काटे गए हैं, तो इसकी जांच की जाएगी, और दोषी पर हर संभव कार्रवाई होगी।

भीमगढ़ रक्ख क्षेत्र से काटा गया खैर के पेड़ का मौजूद तना।- फोटो : REASI
विज्ञापन