{"_id":"5d001f47bdec2207132d8856","slug":"transporters-on-a-day-strike-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आज हड़ताल पर रहेंगे ट्रांसपोर्टर, यातायात व्यवस्था होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आज हड़ताल पर रहेंगे ट्रांसपोर्टर, यातायात व्यवस्था होगी प्रभावित
Wed, 12 Jun 2019 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते लखनपुर से लेकर कश्मीर तक सभी कमर्शियल वाहनों के चक्के जाम रहेंगे। आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की काल पर यह हड़ताल होगी। हड़ताल के कारण शहर में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि नरवाल-छन्नी मिनी बस आपरेटर यूनियन ने इस हड़ताल को अपना समर्थन नहीं दिया है। बावजूद इसके यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की हड़ताल होने के कारण बसें, मिनी बसें, ऑटो रिक्शा और अन्य सभी प्रकार के कमर्शियल वाहन बंद रहेंगे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण हम हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार और विभाग के रवैये के कारण ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। पहले ही घाटे में रहने वाले ट्रांसपोर्टरों पर सरकार अपने फैसले थोपने पर लगी है। सरकार और विभाग जबरन गाड़ियों में जीपीएस लगाने को उतारू हैं जबकि विभाग ने अभी तक इस सिस्टम के लिए मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम तक तैयार नहीं किया है।
गाड़ियों में जीपीएस नहीं लगाने के कारण आरटीओ कार्यालय से गाड़ियों को फिटनेस सार्टिफिकेट नहीं पा मिल रहे। साथ ही गाड़ियों में लगाए जाने वाली उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट का भी लाभ नहीं मिल रहा है।
पिछले दिनों गुम हुई गाड़ियों में उच्च सुरक्षा प्लेट लगी थी बावजूद इसके गाड़ियां नहीं मिल पाई हैं। जीपीएस लगवाने वाली कंपनियां दोगुनी कीमत लेकर सिस्टम लगा रही हैं।
जेकेएसआरटीसी की बसें चलेंगी
शहर में आज जेकेएसआरटीसी की बसें चलेंगी। हालांकि शहर के कई रूटों पर कारपोरेशन की बसें ही चलती हैं। रेलवे स्टेशन से कटड़ा, रामबन, श्रीनगर की ओर बसें चलती हैं।