फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Transport city will be built in Srinagar with 31.58 crores, court complex will be ready in Bandipora

Jammu Kashmir: श्रीनगर में 31.58 करोड़ से ट्रांसपोर्ट नगर, बांदीपोरा में कोर्ट परिसर का होगा निर्माण

Tue, 23 May 2023 01:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 01:04 AM IST
सार

परियोजना का उद्देश्य श्रीनगर शहर में भीड़भाड़ को कम कर यातायात को सुचारू बनाना है। इसके पूरा होने से करीब 76 ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को लाभ मिलने के साथ व्यापारियों की आजीविका में भी सुधार आएगा।

विज्ञापन
Transport city will be built in Srinagar with 31.58 crores, court complex will be ready in Bandipora
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीनगर के परिमपोरा ट्रांसपोर्ट नगर के का 31.58 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बांदीपोरा में नए जिला कोर्ट परिसर का भी निमार्ण किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को प्रशासनिक परिषद की बैठक में दोनों फैसलों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


परिमपोरा ट्रांसपोर्ट नगर में रोड नेटवर्क, सीवरेज और ड्रेनेज नेटवर्क के अलावा विद्युत नेटवर्क को दुरूस्त करने पर तीस करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा पार्क, हरियाली को बढ़ाने आदि कार्यों पर 1.58 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


परियोजना का मुख्य उद्देश्य श्रीनगर शहर में भीड़भाड़ को कम कर यातायात को सुचारू बनाना है। परियोजना के पूरा होने से करीब 76 ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को लाभ मिलने के अलावा लोगाें खासतौर से व्यापारियों की आजीविका में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य फैसले में बांदीपोरा में नए जिला कोर्ट परिसर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। परिषद के फैसले के तहत नए जिला कोर्ट के निर्माण के बद अभियोग के मामलों को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता की कानूनी चिंताओं का प्रभावी तरीके से हल किया जा सकेगा।  

35.12 करोड़ से बनेगा कोर्ट परिसर

न्यायालय के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय प्रोयोजित योजना के तहत करीब 35.12 करोड़ की राशि से कोर्ट परिसर का निर्माण होगा। नया कोर्ट परिसर तीन मंजिला होगा।



न्यायाधीशों के लिए आवासीय क्वार्टर और वकीलों के लिए चैंबरों के निर्माण के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी कोर्ट परिसर उपलब्ध करवाई जाएगी। परिषद की बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरूण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मंदीप कुमार भंडारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed