{"_id":"644bbf8d2f2fc4ae8e0950b3","slug":"transmitters-91-fm-inaugurated-in-18-states-including-leh-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लेह सहित 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: लेह सहित 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर जानकारी
Fri, 28 Apr 2023 06:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:14 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Leh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को लेह पहुंचे हैं। लद्दाख के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एफएम ट्रांसमीटरों के ई-उद्घाटन में भाग लेने के लिए दूरदर्शन केंद्र लेह गए।
विज्ञापन
उन्होंने यहां वाई-20 प्रीसमिट इवेंट्स में भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया है।
विज्ञापन