{"_id":"6a10c65bad3d2b149d0d63b3","slug":"transfer-relieved-order-jammu-news-c-10-jmu1050-919189-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तबादले पर भी नहीं छोड़ी कुर्सी, रिलीव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तबादले पर भी नहीं छोड़ी कुर्सी, रिलीव किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वित्त विभाग ने उन सहायक लेखा अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है जिन्होंने तबादले के आदेश के बाद भी नई जगह जॉइन नहीं किया। विभाग ने साफ कर दिया है कि ऐसे सभी अधिकारियों को पुरानी तैनाती की जगह से रिलीव माना जाएगा।
आदेश के मुताबिक 30 अप्रैल को कई सहायक लेखा अधिकारियों के तबादले किए गए थे और उन्हें नई जगह काम संभालने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ अधिकारी पुराने दफ्तरों में बने हुए थे। इससे संबंधित कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए वित्त एवं कोषागार निदेशालय ने नया आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जिन अधिकारियों ने नई पोस्टिंग पर जॉइन नहीं किया है उन्हें पुरानी जगह से रिलीव माना जाए। साथ ही ट्रेजरी अधिकारियों, डीडीओ और कार्यालय प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन करने और रिपोर्ट तुरंत विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।